Headline
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट

जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ का धांसू  ट्रेलर रिलीज, खौफनाक अंदाज में दिखे अभिनेता

जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ का धांसू  ट्रेलर रिलीज, खौफनाक अंदाज में दिखे अभिनेता

जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान खास रोल में हैं। फैंस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही काफी एक्साइटेड हैं वहीं मेकर्स ने एक और ट्रेलर रिलीज करके फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। हाल ही में देवरा का रिलीज ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया है. जिसमें जूनियर एनटीआर समंदर पर राज करने के लिए सैफ अली खान के साथ लोहा ले रहे हैं।

देवरा के रिलीज ट्रेलर में समंदर के अंदर की दुनिया की झलक दिखी. जिसके लिए जूनियर एनटीआर युद्ध कर रहे हैं. इससे पहले देवरा का ट्रेलर किया गया था, जिससे पता चलता है कि एनटीआर का इसमें डबल रोल है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं. वहीं रिलीज ट्रेलर में भी समंदर के अंदर उनके बीच खतरनाक युद्ध होता है. वहीं एक सीन में एनटीआर को शार्क की सवारी करते हुए भी देखा गया. वाकई ट्रेलर देखकर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं उनके कैरेक्टर का नाम भैरा है जिसकी टक्कर देवरा से होती है. वहीं जाह्नवी कपूर फिल्म में एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी. देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है वहीं युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आपको बता दें, जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था। इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। जिसमें उनके साथ राम चरण भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top