Headline
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम की नजरें अब दिल्ली में बुधवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले मैच को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से अपने नाम किया था और अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम टी20 सीरीज जीतने से एक कदम दूर है। भारत ने पहले मैच में मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को डेब्यू का मौका दिया था और अब देखने वाली बात होगी कि टीम प्रबंधन विजयी संयोजन के साथ उतरता है या बेंच स्ट्रेग्थ को आजमाता है।

भारत ने पहले मैच में किया ऑलराउंड प्रदर्शन 
ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के बावजूद भारतीय टीम ने ग्वालियर में पहले मैच में जिस तरह से शुरू से लेकर आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा उससे सीमित ओवरों की क्रिकेट में उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का पता चलता है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण वह अंदर बाहर होते रहे।

सैमसन अमूमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन पहले मैच में उन्होंने पारी का आगाज किया था तथा 19 गेंद पर 29 रन बनाए थे। कप्तान सूर्यकुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सैमसन सीरीज में आगे भी यह भूमिका निभाते रहेंगे। सैमसन और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को विश्राम दिए जाने के कारण सैमसन और अभिषेक को यह मौका मिला है जिसका वह पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
टीम में बदलाव की संभावना कम
पहले मैच में आसान जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने ग्वालियर में अपना प्रभाव छोड़ा था। अर्शदीप सिंह ने तेज गेंदबाजी में अगुआ की भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन साल के बाद सफल वापसी की थी।
दूसरी ओर, बांग्लादेश को अगर सीरीज को जीवंत बनाए रखना है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में उसके बल्लेबाजों ने टीम को खासा निराश किया। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने मैच के बाद स्वीकार किया था कि उनके बल्लेबाज नहीं जानते कि 180 रन से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा था कि उनकी टीम ने बहुत खराब प्रदर्शन नहीं किया और वह वापसी करने में सक्षम है।

कहां होगा मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब होगा मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 09 अक्टूबर, बुधवार को खेला जाएगा, भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे सुरु होगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 को भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।

‘फ्री’ में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 को जियो सिनेमा पर ‘फ्री’ में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, शौरिफुल इस्लाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top