Headline
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू

कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू

यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना

कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा घोषित 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली जोड़ो यात्रा को दिवाली के बाद शुरू करने का फैसला लिया है। पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय दिवाली के दौरान लोगों की व्यस्तता और बाजारों में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिवाली के बाद जब लोग फिर से सामान्य जीवन में लौटेंगे, तब यात्रा का प्रभाव ज्यादा रहेगा और अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकेंगे। कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दिवाली के समय दिल्ली पुलिस भी यात्रा के लिए स्वीकृति देने में आनाकानी कर रही थी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पास पहले से ही अत्यधिक दबाव होता है, इसलिए वह इस समय किसी नई सार्वजनिक यात्रा के आयोजन की स्वीकृति देने में असमर्थ दिख रही थी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से यात्रा की स्वीकृति के लिए अभी तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top