Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

क्या सोने से ठीक पहले पीती हैं पानी? अपनी सेहत को ये नुकसान पहुंचा रहे हैं आप

क्या सोने से ठीक पहले पीती हैं पानी? अपनी सेहत को ये नुकसान पहुंचा रहे हैं आप

हाइड्रेटेड रहना ओवरआल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है.पर आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर के लिए जितना आपका पानी पीना जरूरी है उतना ही इंपॉर्टेंट ये भी है कि आप किस समय पानी पी रहे हैं. जी हां पानी पीने का समय आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले पानी पीने से वह रात भर हाइड्रेटेड रह सकते हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं या फिर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज हम आपको सोने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे. यह भी बताएंगे कि इससे आपकी नींद कैसे प्रभावित हो सकती है।

डिहाइड्रेशन से बचाएगा
सोने से पहले पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिल सकती है, जो बॉडी के टेंपरेचर रेगुलेशन, वेस्ट रिमूवल और जॉइंट लुब्रिकेशन को सपोर्ट करता है.  खास तौर पर यह उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है जो गर्म तापमान में रहते हैं या फिर जिन्हें रात में पसीना आता है. अच्छी तरह से बॉडी को हाइड्रेटेड रखने से बॉडी टेंपरेचर को कम किया जा सकता है जो अच्छी नींद में भी फायदेमंद है।

बूस्ट करता है मूड
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मूड बेहतर होता है और चिड़चिड़ापन कम होता है. एक अध्ययन में पाया गया कि जिन व्यक्तियों ने पानी का सेवन बढ़ाया, उनमें इमोशनल स्टेबिलिटी और आंतरिक शांति मिलती है. रात में पानी पीकर सोने से तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है और आरामदायक नींद में भी मदद मिलती है।

नेचुरली डिटॉक्स एंड इम्यून सपोर्ट
सोने से पहले गर्म पानी पीना शरीर के लिए एक नेचुलर क्लींजर के रूप में काम कर सकता है. ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और पसीने के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो बदले में शरीर से टॉक्सिक सब्स्टेंस को बाहर निकालने में सहायता करता है. इसके अलावा, सोने से पहले गर्म पानी में नींबू मिलाने से न केवल स्वाद बढ़ता है बल्कि विटामिन सी भी बढ़ता है, जिससे आपके इम्युनिटी सिस्टम को इंफेक्शन से लडऩे की क्षमता बढ़ती है।

नोक्टूरिया का रिस्क
सोने से पहले पानी पीने के सबसे महत्वपूर्ण नुकसानों में से एक है नोक्टुरिया का जोखिम बढऩा, एक ऐसी स्थिति जिसमें रात में बार-बार पेशाब करने के लिए जागना शामिल है. स्लीप साइकिल में यह व्यवधान नींद की गुणवत्ता को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रोडक्टिविटी में कमी, मूड स्विंग्स और यहां तक कि अवसाद और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

हार्ट हेल्थ पर प्रभाव
बार-बार बाथरूम जाने के कारण नींद की कमी से हार्ट हेल्थ पर लॉन्ग टाइम एफेक्ट भी पड़ सकता है. पर्याप्त नींद की कमी से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि दिल की बीमारियों जैसी स्थितियों के विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स नोक्टूरिया की संभावना को कम करने के लिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं।

बेहतर नींद के लिए हाइड्रेशन टिप्स
पूरे दिन स्टेबल हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए सोने से ठीक पहले के बजाय हर मील के साथ एक गिलास पानी पिएँ.
फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएँ, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और ये आपकी हाई वॉटर कंटेंट की ज़रूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. देर शाम को कैफीन और शराब से बचें, क्योंकि ये पदार्थ यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं और आपकी स्लीप साइकिल में बाधा डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top