Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

माइग्रेन में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? अटैक से बचने के लिए ये डाइट करें फॉलो

माइग्रेन में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? अटैक से बचने के लिए ये डाइट करें फॉलो

माइग्रेन की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है. आजकल आपके आसपास ही बहुत सारे लोग इससे परेशान मिल जाएंगे. इसमें मरीज को सिर में तेज दर्द होता है. यह दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है. वहीं, इस स्थिति में उल्टी और जी मिचलाने की भी शिकायत हो सकती है. खराब जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों, मानसिक तनाव, नसों में खिंचाव, थकान, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल के कारण माइग्रेन हो सकता है. माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों और पेन किलर्स का सहारा लेते हैं।

लेकिन, माइग्रेन की समस्या में इलाज के साथ-साथ खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है.  हेल्थ एक्सपर्ट्स भी माइग्रेन के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं. अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि माइग्रेन में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।

माइग्रेन के मरीज इन बातों का रखें ध्यान
1.माइग्रेन के मरीज को फाइबर इंटेक बढ़ाना चाहिए .साबुत अनाज, फल सब्जियों का सेवन करें यह फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
2.डिहाइड्रेशन माइग्रेन का एक आम कारण है, इसलिए माइग्रेन के मरीज को दिन भर में पर्याप्त पानी पीना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
3.रेगुलर मेल टाइमिंग का पालन करना बेहद जरूरी होता है. दिन में तीन बार समय पर भोजन करें. भोजन के समय में अनियमितता माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है।
4.एक्सपर्ट के मुताबिक माइग्रेन के मरीज को रात के खाने का समय सोने से दो दिन घंटे पहले रखना चाहिए . डिनर 8:00 के बाद नहीं करना चाहिए।
5.यह पाचन में मदद करता है और रात में नींद लेने में सहायक होता है जब आप अच्छे से नींद लेते हैं तो आपकी माइग्रेन ट्रिगर नहीं होती।
6.नाश्ता कभी ना छोड़े, क्योंकि यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है. स्वस्थ नाश्ता आपके दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है।
7.लंबे समय तक भूखा रहने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. सुनिश्चित करें कि आप 4 घंटे से ज्यादा खाली पेट न रहें।

माइग्रेन की समस्या में क्या खाना चाहिए

नट्स-  नट्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. नट्स का सेवन माइग्रेन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. माइग्रेन की समस्या से निपटने के लिए अपनी डाइट में बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स शामिल कर सकते हैं. नट्स का सेवन करने से सिरदर्द को कम करने और माइग्रेन के मरीजों की परेशानियों को घटाने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें. माइग्रेन से पीडि़त हैं, तो आप पालक का सेवन जरूर करें. पालक में फोलिक एसिड, विटामिन बी और मैग्नीशियम मौजूद होता है. ये पोषक तत्व माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

अदरक- माइग्रेन की समस्या में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. माइग्रेन के मरीजों होनी डाइट में अदरक शामिल करना चाहिए. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो माइग्रेन के दर्द से राहत पहुंचाने में मददगार है. माइग्रेन में उल्टी या मितली की समस्या हो सकती है, जिसमें अदरक का सेवन करने से राहत मिलती है।

केला- केले का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है. माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए केले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे सिरदर्द को कम करने में लाभ होता है. माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं।

सी फूड्स खाएं- सी फूड्स खाने से माइग्रेन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है. सी फूड्स का सेवन करने से माइग्रेन अटैक का खतरा कम हो जाता है. मछली और सी फूड्स में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड माइग्रेन के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है. अगर आप भी माइग्रेन से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में सी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

माइग्रेन में इन चीजों से करें परहेज
1.शुगर इनटेक भी कम करें. मिठाइयां और शक्कर वाली ड्रिंक का सेवन सीमित करें. उच्च शुगर स्तर माइग्रेन के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
2.माइग्रेन की समस्या में चाय-कॉफी जैसी कैफीन-युक्त चीजों का सेवन कम करें. इससे माइग्रेन की समस्या काफी बढ़ सकती है।
3.माइग्रेन के मरीजों को डार्क चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए. डार्क चॉकलेट खाने से माइग्रेन अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
4.माइग्रेन अटैक से बचने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करने से बचें. डेयरी प्रोडक्ट्स में टायरामिन नामक तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
5.शराब का सेवन करने से माइग्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है. माइग्रेन के मरीजों को शराब और धूम्रपान से दूरी बना लेनी चाहिए।
6.माइग्रेन के मरीज को प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड नहीं खाना चाहिए. इसमें उच्च मात्रा में शुगर नमक और वसा होती है, जो माइग्रेन को बढ़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top