Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

औली में जुटने लगी पर्यटकों की भीड़, दो जनवरी तक बुकिंग फुल 

औली में जुटने लगी पर्यटकों की भीड़, दो जनवरी तक बुकिंग फुल 
जोशीमठ। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां 80 प्रतिशत तक होटल और लॉज फुल हो चुके हैं और दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। स्थानीय होटलों में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं जो पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल हो रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। औली के साथ ही क्वारीपास में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि औली में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन गोरसों से लेकर क्वारीपास में बर्फ है। वहीं मौसम विभाग की 30 जनवरी के बाद पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है जिससे नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक संख्या में उमड़ रहे हैं।
औली में 80 प्रतिशत तक होटल, लॉज व होम स्टे बुक हो चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि औली में दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने कहा कि होटलों में अधिकांश बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि नए साल पर औली में बर्फबारी हो तो बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ सकते हैं। पर्यटकों को होटलों में पहाड़ी व्यंजन झंगोरे की खीर, चैसा, मंडुवे की रोटी, अरसे, रोट, गहत की दाल, लाल चावल, झंगोरे की खीर आदि परोसे जा रहे हैं। पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top