Headline
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया शुभारम्भ 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया शुभारम्भ 

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी योगेश, दून विहार वार्ड से मीनाक्षी नौटियाल, राजपुर वार्ड से अल्का कुल्हान और विजयपुर वार्ड से निर्मला थापा के चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा हैं और शीघ्र ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। इस निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी, यह संकेत हर क्षेत्र में अभी से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाला सवेरा भाजपा का है और आम जनमानस का अपार समर्थन भाजपा मिल रहा है। निकाय चुनावों की यह जीत ट्रिपल इंजन का काम करने के साथ ही निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार को गति मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संजय नौटियाल, पार्षद प्रत्याशी योगेश, प्रत्याशी मीनाक्षी नौटियाल, प्रत्याशी अल्का कुल्हान, प्रत्याशी निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, ईशान क्षेत्री, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, भावना बिष्ट, प्रभा शाह, दीपक अरोड़ा, दिनेश गुसांई, वंदना बिष्ट, नीम बहादुर खत्री, विनोद खत्री सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top