Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर किया अपना अनुभव साझा

एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर किया अपना अनुभव साझा

एक्ट्रेस हिना खान उर्फ ‘शेर खान’ टीवी, फिल्म में मजबूत किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेत्री असल जिंदगी में भी एक फाइटर हैं। इन दिनों वह कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री गृह लक्ष्मी सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में, हिना ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

मजबूती से खड़ी हैं हिना खान
हिना खान को अपने थर्ड स्टेज कैंसर का पता चलने के बाद जल्द ही एक साल होने वाला है और अभिनेत्री का कहना है कि 2024 और 2025 के बीच का अंतर यह है कि वह केवल मजबूत हुई हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अब भी वही हिना हूं। पुरानी हिना भी साहसी और मजबूत थी और यह हिना भी बहुत मजबूत और साहसी है और सच में अब वह बहुत मजबूत हो गई है।”

बीमारी को कॉमन करने का किया पूरा प्रयास
हिना ने आगे कहा,  “मैंने अपनी इस पूरी जर्नी के दौरान काम किया है। मैंने कैंसर की बीमारी को कॉमन करने का पूरा प्रयास किया है। जब से मेरी कीमोथेरेपी शुरू हुई है तब से मैं काम कर रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, यात्रा कर रहा हूं और डबिंग पूरी कर चुकी हूं। मैंने अपना रैंप वॉक किया। यही नहीं मैंने इंटरव्यूज तक दिए हैं। अगर मेरा शरीर अनुमति देता है, तो मैं काम करूंगी।”

फैंस का किया शुक्रिया अदा
सोशल मीडिया पर फैंस के मिल रहे फैंस के प्यार को लेकर हिना ने कहा, ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि लोग इस तरह से प्रतिक्रिया देंगे या अपना प्यार बरसाएंगे। और, सिर्फ प्यार ही नहीं। जिस तरह से लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। मैं सच में काफी इमोशनल हो गई थी।’

इन सितारों से सजी है सीरीज
बता दें कि “गृह लक्ष्मी” में हिना के अलावा चंकी पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राहुल देव, हरीश, अभिषेक वर्मा, अंकित भाटिया और कुंज आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात-एपिसोड की सीरीज रुमान किदवई द्वारा निर्देशित और कौशिक इजारदार द्वारा निर्मित है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top