Headline
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल आज से शुरु, कई रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल आज से शुरु, कई रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित

यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

यातायात व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों- शोरों पर चल रही है, अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए, जिसके चलते आज से गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल कर्तव्य पथ पर शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर आज से कई रास्तों पर यातायात भी प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

चार दिन बंद रहेंगे ये रास्ते
दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कुछ मार्ग पर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रासिंग, कर्तव्यपथ मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्यपथ सी हेक्सागन शामिल है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
यातायात पुलिस ने उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से जाने वाले वाहन चालको को रिंग रोड, सराय काले खां, आइपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग से जाने की अपील की है। इसी तरह विनय मार्ग, शांति पथ या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, राउंड अबाउट आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तर दिल्ली या नई दिल्ली की ओर से जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top