Headline
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

शाहिद कपूर की देवा का हिस्सा बनीं कुब्रा सैत, फर्जी में कर चुके हैं साथ काम

शाहिद कपूर की देवा का हिस्सा बनीं कुब्रा सैत, फर्जी में कर चुके हैं साथ काम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने दशहरा (24 अक्टूबर) के खास मौके पर अपनी नई फिल्म देवा का ऐलान किया था। इस थ्रिलर फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है। अब खबर है कि अभिनेत्री कुब्रा सैत फिल्म देवा का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इससे पहले शाहिद और कुब्रा वेब सीरीज फर्जी में साथ काम चुके हैं।

कुब्रा के एक करीबी सूत्र ने कहा, हां, कुब्रा देवा का हिस्सा होंगी। इसमें शाहिद कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका में होंगे, लेकिन हम अभी उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। कुब्रा फर्जी के बाद एक बार फिर से शाहिद के साथ जुडऩे के लिए उत्साहित हैं।शाहिद और पूजा की देवा अगले साल दशहरा के मौके पर यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

देवा का निर्देशन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने हाथ मिलाया है। फिल्म में शाहिद एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, जिसका नाम देवा है। देवा के अलावा शाहिद एक रोमांटि फिल्म का हिस्सा हैं, जिसमें वह कृति सैनन के साथ नजर आएंगे। इसका नाम अभी सामने नहीं आया है। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top