Headline
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर

वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी लैब टेक्नीशियनों व फार्मासिस्टों की भर्ती

धामी सरकार ने रखा 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10,000 नौकरियां देने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग (Health Department Job) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर निकलकर आई है। स्वास्थ्य विभाग में दस हजार पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें फार्मासिस्ट टेक्नीशियन पदों पर वर्ष वार मेरिट पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट संवर्ग मैं पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10,000 नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है।

देहरादून में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत कायाकल्प अवार्ड-2022-23 के लिए चयनित 144 राजकीय चिकित्सा इकाइयों को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवम सुरेश भट्ट जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य एवम् अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा पुरुस्कृत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियनो की भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर करने की घोषणा की गई। गौरतलब है कि प्रस्तावित आई०पी०एच०एस० मानकानुसार प्रदेश मे लैब तकनीशियन के 977 खाली पद भरे जाने हैं, लैब टेक्नॉलजिस्ट संघ के अध्यक्ष व महासचिव तथा कार्यकारिणी के तमाम लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे व मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस मुलाक़ात में आशीष खाली, मयंक राणा, अभिषेक सोलंकी, धनबीर बगियाल, परमात्मा पैनियूली, दीपक जगवान, राजमोहन, रणवीर रावत, लोकेश, कमलेश चौहान, संदेश शर्मा, रजत नौटियाल, राजेश रावत, संजीव यादव आदी लोग सम्मिलित रहे। गुरुवार को आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिहं रावत ने इस बात की घोषणा की।

आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10000 नौकरियां प्रदेश के युवाओं को देंगे। धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार पिथौरागढ़ में 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डाक्टर, एएनएम नर्सों फार्मासिस्ट फार्मासिस्ट टेक्नीशियन वार्ड बॉय के 10000 पदों की भर्ती की जाएगी। वहीं, नर्सिंग अधिकारियों की तर्ज पर वन टाइम फार्मासिस्ट टेक्नीशियन पदों पर भी वर्ष बार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

‘डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की अवधि बढ़ाने पर विचार’

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में विशेष डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष की जाएगी। हालांकि की ये व्यवस्था विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए स्वैच्छिक व वैकल्पिक होगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर का सेवा वर्ष बढ़ाने की सिफारिश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इन 10,000 नौकरियों से प्रदेश भर के 10000 युवाओं को लाभ मिलेगा। वहीं, इसके अलावा और भी कई क्षेत्रों में नौकरियों के नए मौके प्रदेश सरकार युवाओं को देने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top