Headline
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
डेटिंग ऐप के जरिए घर बुलाकर 20 लाख के सोने के गहने लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार
डेटिंग ऐप के जरिए घर बुलाकर 20 लाख के सोने के गहने लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
घर के अंदर जमीन में छिपाकर रखे थे नोटों से भरे तीन ड्रम, रकम के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस और आयकर विभाग
घर के अंदर जमीन में छिपाकर रखे थे नोटों से भरे तीन ड्रम, रकम के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस और आयकर विभाग

अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड

अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून। अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI
मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाएं और जीत की बधाई दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि अंकिता ध्यानी की फॉम को देखते हुए उन्हें उससे गोल्ड की ही उम्मीद की थी और अंकिता ने प्रदेश के लोगों को नाउम्मीद नहीं कियाI इसके अलावा उत्तराखंड को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जूडो में हासिल हुआ। जूडो के फाइनल में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वि को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में हरियाणा के लक्की ने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के अजय को इस इवेंट का सिल्वर मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में खेल मंत्री ने विजेताओं को मेडल ने नवाजा। खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खिलाडियों ने इन खेलों में यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे कमाल कर सकते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पदक तालिका में छठे या सातवें स्थान पर बने रहना हमारे लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ी और मेहमान प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी खेल सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top