Headline
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर उद्घाटन समारोह का निमंत्रण, दिया यह कारण 

कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर उद्घाटन समारोह का निमंत्रण, दिया यह कारण 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले पर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता ने आपत्ति जताई है। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने एक्स पर आलाकमान के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक पोस्ट को टैग करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का मामला है। राम मंदिर के मामले में कांग्रेस को राजनीतिक निर्णय नहीं लेना चाहिए। वहीं, एक अन्य कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया।

कांग्रेस के फैसले पर भाजपा आक्रमक हो गई। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में राम मंदिर के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कांग्रेस अलाकमान साफ कर चुका कि वह अयोध्या नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों के लिए यह कोई नया फैसला नहीं है। कांग्रेस ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण का वादा किया था। भगवान राम का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस का अब जनता 2024 में बहिष्कार करेगी। मनोज तिवारी का कहना है कि त्रेतायुग का रावण भी अपना दिमाग खो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top