Headline
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर स्नातक की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। फरीदपुर में हाईवे किनारे स्थित होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आसिफ कुरैशी को हिरासत में लिया है।

घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा फरीदपुर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। कस्बा के मोहल्ला इसी दौरान लाइनपार मठिया निवासी आसिफ कुरैशी से उसकी मुलाकात हुई। आसिफ ने धर्म व नाम छिपाकर छात्रा को अपना नाम आशीष साहू बताया। उसे प्रेमजाल में फंसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया।

वह छात्रा को भरोसे में लेकर बृहस्पतिवार को हाईवे के पास एक होटल में ले गया। वहां उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़ित छात्रा को जब इसकी हकीकत पता लगी तो उसने विरोध किया। मामला थाने तक पहुंचा तो आरोपी ने आशीष साहू नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को भी घंटों छकाया। उसने होटल में कमरा भी फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ही लिया था। पुलिस की जांच में असलियत सामने आई। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म, धर्म व नाम छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top