Headline
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

बागवानों तक कीटनाशक दवा नहीं पहुंचने पर अधिकारियों की लगी क्लास

बागवानों तक कीटनाशक दवा नहीं पहुंचने पर अधिकारियों की लगी क्लास

उपनिदेशक का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

देहरादून। उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने विभाग के उपनिदेशक का स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाएं ससमय किसानों तक पहुंचे ताकि प्रदेश में बागवानों को कोई दिक्कत न हो। शुक्रवार को आहूत बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बागवानी में छिड़काव के उपयोग में आने वाले कीटनाशक दवाओं का जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक भी किसानों तक नहीं पहुंचने पर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिसम्बर मध्य तक इन कीटनाशकों को किसानों तक पहुंच जाना चाहिए था। उद्यान मंत्री ने इसे गहन लापरवाही मानते हुए उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह को इस प्रकरण में जिम्मेदार और विभाग के उपनिदेशक डा नरेन्द्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने और उनके तीन दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि भविष्य में कैलेंडर के अनुरूप बागवानों को समय पर उपकरण, बीज वितरण, खाद, पेस्टीसाइज उपलब्ध हो। उन्होंने कहा इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी तथा लापरवाही बरतने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उद्यान मंत्री ने किसानों को अदरक, हल्दी, फलपौध आदि के बीज वितरण में हो रही लेटलतीफी पर भी अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा काश्तकारों को नुकसान न हो इसके लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

इस दौरान बैठक में उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top