Headline
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू जर्सी में उमड़ा कारों का सैलाब

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू जर्सी में उमड़ा कारों का सैलाब

जगह-जगह लगे राम मंदिर के होर्डिंग्स

न्यू जर्सी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम अमेरिका तक दिखाई दे रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भारतीयों ने कार रैली निकाली। इस रैली में 350 से ज्यादा कारों ने हिस्सा लिया। न्यू जर्सी के एडिसन में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कारों की रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों भारतीयों ने शिरकत की। इतना ही नहीं जगह-जगह पर राम मंदिर के होर्डिंग्स भी लगाए गए। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अमेरिका में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक म्यूजिकल लाइट शो का भी आयोजन किया। साथ ही अमेरिका के 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा के होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। ये होर्डिंग्स टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में पूरे अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इस बीच, मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष भोजराज घूरबिन ने बताया कि मॉरीशस के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण मंत्रोच्चार का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top