Headline
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी टी20 मुकाबला है। ऐसे में कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित अपने सभी विकल्पों को आजमाना चाहेंगे। अक्षर पटेल, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। इनकी जगह संजू सैमसन, कुलदीप यादव और आवेश खान जैसे खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है।

सीरीज के लिहाज से इस मैच की कोई अहमियत नहीं है। भारत ने शुरुआत के दोनों मैच जीते और सीरीज अपने नाम कर चुका है। हालांकि, टीम इंडिया की कोशिश यह मैच जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने की होगी। वहीं, अफगान टीम जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी। अफगानिस्तान को अब तक भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत का इंतजार है।

जून में होने वाले विश्वकप से पहले यह भारत का आखिरी टी-20 मैच है। मोहाली और इंदौर में मिली जीत के बाद टीम प्रबंधन कोई कोताही बरतना नहीं चाहेगा। दोनों मैचों में छह विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रोहित के खराब फॉर्म से टीम प्रबंधन चिंतित नहीं होगा, लेकिन आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top