Headline
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

गढ़वाल राइफल्स के 26 वर्षीय जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

गढ़वाल राइफल्स के 26 वर्षीय जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

श्रीनगर (पौड़ी): गढ़वाल राइफल्स में तैनात एक 26 वर्षीय जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की पहचान लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी के रूप में हुई है। दुखद बात यह है कि लोकेंद्र की शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था।

जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र प्रताप आठ साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 11:30 बजे तक घरवालों से बातचीत की थी और सब कुछ सामान्य लग रहा था।

लेकिन अगली सुबह जब साथी जवान उन्हें उठाने पहुंचे तो सुबह 4:30 बजे वे अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

शोक में डूबा परिवार:

लोकेंद्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। परिजनों के अनुसार, लोकेंद्र मिलनसार और जिम्मेदार युवक था, और उसका सपना देशसेवा करना था।

सेना और प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि:

सेना की ओर से लोकेंद्र को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top