Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

उत्तराखंड: बैतालघाट में तेज बहाव में बहे वन दरोगा, SDRF ने शव बरामद किया

उत्तराखंड: बैतालघाट में तेज बहाव में बहे वन दरोगा, SDRF ने शव बरामद किया

घटना के समय साथी ने बचाई जान, देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला शव और बाइक

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बैतालघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय वन दरोगा (फॉरेस्टर) देवेंद्र सिंह बिष्ट की तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। देवेंद्र, सिमलखा गांव के निवासी थे और बुधवार की रात अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा

बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे, देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी खैरना से सिमलखा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में डोलकोट गधेरे (नाले) को पार करते समय पानी का बहाव अत्यधिक तेज था। दोनों बाइक सवार असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े। देवेंद्र के साथी ने किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन देवेंद्र तेज बहाव में बह गए।

अंधेरा और तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा

हादसे के बाद साथी ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया, लेकिन तेज बहाव और घना अंधेरा होने के कारण कोई भी देवेंद्र की मदद नहीं कर सका। तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मिला शव

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और लोक निर्माण विभाग की दो JCB मशीनों को मौके पर भेजा गया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पहले देवेंद्र की मोटरसाइकिल और फिर कुछ दूरी पर उनका शव बरामद किया गया।

प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मोहम्मद शकील अहमद सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

देवेंद्र सिंह बिष्ट की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहार कुशल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही गई

Back To Top