Headline
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या – ऋतु खण्डूडी भूषण

अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या – ऋतु खण्डूडी भूषण
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा—
“परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग आते हैं। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँचें, कार्य में गति और पारदर्शिता लाएँ तथा जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान करें।”
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि—
•सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएँ।
•जनता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
•ऑनलाइन माध्यम और SMS/संदेश प्रणाली का उपयोग कर समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
•कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई सामने आती है तो सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के समय उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत किया। जनता ने कहा कि—
“अक्सर परिवहन कार्यालय में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ता था। आज अध्यक्ष ने यहाँ आकर सीधे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और कार्य में तेजी आएगी।”
ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंत में कहा—
“सरकार और प्रशासन का पहला दायित्व जनता की सुविधा और सेवा है। अफसरों की लापरवाही से जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाए, यही मेरी अपेक्षा है।”
Back To Top