Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

देहरादून के मर्चेंट नेवी कैडेट करणदीप सिंह राणा जहाज से लापता, कंपनी ने बताया समुद्र में गिरने की आशंका

देहरादून के मर्चेंट नेवी कैडेट करणदीप सिंह राणा जहाज से लापता, कंपनी ने बताया समुद्र में गिरने की आशंका

इराक से चीन जा रहे जहाज से लापता हुआ देहरादून का कैडेट, कंपनी ने बताया “दुर्घटनावश गिरने” की आशंका

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून निवासी 22 वर्षीय सीनियर डेक कैडेट करणदीप सिंह राणा रहस्यमय परिस्थितियों में एक मर्चेंट नेवी जहाज से लापता हो गए। यह घटना 20 सितंबर की बताई जा रही है। करणदीप Executive Ship Management Pvt. Ltd. कंपनी के जहाज ‘फ्रंट प्रिंसेस’ पर तैनात थे, जो इराक से रवाना होकर श्रीलंका और सिंगापुर के रास्ते चीन की ओर जा रहा था।

आखिरी बार 20 सितंबर की सुबह हुई थी बात

परिवार के अनुसार, करणदीप से आखिरी बार 20 सितंबर की सुबह बात हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद कंपनी से फोन आया कि करणदीप जहाज से लापता हो गए हैं। उनके पिता नरेंद्र राणा ने बताया, “हमें अब तक यह नहीं बताया गया कि बेटा जहाज से गिरा या किसी अन्य स्थिति में गायब हुआ। हमें यह भी विश्वास नहीं है कि वह जहाज से गिर गए — शायद वे अब भी कहीं जहाज पर ही हों।”

परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार

परिवार ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर भी औपचारिक अनुरोध दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करणदीप की खोज की मांग की गई है।

कंपनी का बयान: “दुर्घटनावश समुद्र में गिरने की आशंका”

Executive Ship Management Pvt. Ltd. ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए गहरा दुख है कि कैडेट करणदीप सिंह राणा का दुर्घटनावश समुद्र में गिरने की आशंका है। कंपनी के अनुसार, जहाज के श्रीलंका और सिंगापुर के बीच समुद्री मार्ग में होने के दौरान यह घटना घटी। इसके बाद 96 घंटे तक लगातार खोज अभियान चलाया गया जिसमें श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना भी शामिल रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

चीन पहुंचने पर होगी विस्तृत जांच

कंपनी ने कहा कि जहाज के चीन पहुंचने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। कंपनी ने परिवार से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि “अधूरी जानकारी से परिवार को और पीड़ा हो सकती है, इसलिए जांच पूरी होने तक अटकलों से बचना चाहिए।”

Back To Top