Headline
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

 मसूरी में वाहन पार्किंग के काम को मार्च तक शुरू करने के दिए निर्देश, पर्यटकों को मिलेगी राहत 

 मसूरी में वाहन पार्किंग के काम को मार्च तक शुरू करने के दिए निर्देश, पर्यटकों को मिलेगी राहत 

देहरादून। मसूरी आने वाले पर्यटकों को आने वाले पर्यटक सीजन में पार्किंग की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी में जीरो प्वाइंट टाउनहाल के पास 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को मार्च तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह पार्किंग तैयार हो गई है, लेकिन कुछ एमओयू और अन्य तकनीकी प्रक्रिया शेष हैं। यह औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इस पार्किंग के शुरू होने से मसूरी आने वाले सैलानियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में मसूरी में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को मसूरी से नीचे देहरादून की ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। कई बार तो स्थिति देहरादून तक जाम की हो जाती है। साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एमडीडीए सभागार में हुई बैठक में इस पार्किंग को लेकर निर्णय ले लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने शमन कैंप लगाने के साथ ही सिटी फारेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग और आढ़त बाजार परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने देहरादून में पुरानी तहसील में बन रही पार्किंग के निर्माण कार्य की समीक्षा की और बताया कि यह पार्किंग बनने से शहर के मुख्य बाजार पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड आदि में भी पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top