Headline
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
युवाओं को पसंद आ रही सनी स्किल की ‘नादानियां’
युवाओं को पसंद आ रही सनी स्किल की ‘नादानियां’
उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे की एंट्री, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने 2027 चुनाव का फूंका बिगुल
उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे की एंट्री, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने 2027 चुनाव का फूंका बिगुल
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

‘अखंडा 2’ हुई पोस्टपोन- प्रीमियर शो कैंसिल होने के बाद मेकर्स ने देर रात की घोषणा

‘अखंडा 2’ हुई पोस्टपोन- प्रीमियर शो कैंसिल होने के बाद मेकर्स ने देर रात की घोषणा

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुचर्चित फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज़ को लेकर देर रात बड़ा अपडेट सामने आया। आज यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म के प्रीमियर शो पहले ही रद्द कर दिए गए थे, और अब मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि फिल्म की रिलीज़ भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अचानक किए गए इस फैसले से फैंस के बीच निराशा साफ दिखाई दे रही है।

देर रात एक्स पर जारी किए गए बयान में प्रोडक्शन टीम ने कहा कि अनिवार्य परिस्थितियों के चलते फिल्म निर्धारित तारीख पर रिलीज़ नहीं की जा सकती। पोस्ट में लिखा गया—
“भारी मन से सूचित करना पड़ रहा है कि ‘अखंडा 2’ अपनी तय रिलीज़ डेट पर नहीं आ पाएगी। हम समझते हैं कि इससे दर्शकों को कितनी निराशा होगी, लेकिन हम समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जल्द ही सकारात्मक अपडेट साझा किया जाएगा।”

प्रीमियर शो रद्द होने के बाद बढ़ी चिंता

फिल्म के प्रीमियर शो तकनीकी समस्याओं के कारण रद्द कर दिए गए थे। मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने आयोजन बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ स्थितियां नियंत्रण से बाहर थीं। प्रीमियर कैंसिल होने के कुछ घंटे बाद ही रिलीज़ डेट टलने का ऐलान होने से फैंस और अधिक असमंजस में पड़ गए।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्थगित हुई रिलीज़

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज़ मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रोकी गई है। यह रोक इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड की उस अपील के चलते लगी है, जो एक पुराने मध्यस्थता मामले से जुड़ी है। इस विवाद में इरोस के पक्ष में आए फैसले के तहत लगभग 28 करोड़ रुपये और 14 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया जाना था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

‘अखंडा’ के सीक्वल का इंतजार जारी

‘अखंडा 2’ निर्देशक बोयापति श्रीनु की वर्ष 2021 की सुपरहिट फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है। फिल्म में बालकृष्ण के साथ संयुक्ता, आधी पिनिशेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में जारी ट्रेलर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
फिलहाल मेकर्स ने नई रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया है और फैंस आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Back To Top