Headline
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

स्मार्ट पुलिसिंग का एक और कदम- हरिद्वार में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी पुलिस

स्मार्ट पुलिसिंग का एक और कदम- हरिद्वार में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी पुलिस

हरिद्वार। स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने एक ऐसी पहल की है जिससे ना ही सिर्फ नागरिकों को सूरक्षा मिलेगी बल्कि हरिद्वार आने वाले पर्यटक भी बेपरवाह होकर यहां का आनंद ले सकेंगे। दरअसल पर्यटको और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी और जनपद के पैदल रास्तों, गंगा घाटों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी पैनी नजर रखेंगी जिससे जनपद में अपराध पर लगाम लगाई जा सकेगी।

जिसकी शुरूआत आज शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस कर चुकी है। जी हां डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किया है। इतना ही नही उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखण्ड पुलिस को 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर भी सौंपे हैं।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। हरिद्वार के 08 कर्मियों को इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। भविष्य में मसूरी मॉल रोड़, देहरादून पलटन बाजार में भी इनका उपयोग किया जाएगा। सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 08 कर्मियों को पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र भी दिए।

इस अवसर पर   अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आन्नद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से   सुयश आन्नद, National strategic manager, सन्तोष रंजन, Zonal head, नार्थ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top