Headline
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम

रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना सीबीआई की गिरफ्त में, बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई तेज

भारत-यूके व्यापार समझौता: तीसरे देशों से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम

देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित

सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी

सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी

उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म डिजिटाइज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

भीमताल के पास खाई में गिरा डंपर, SDRF ने चालक का सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि “सरकार जनता के लिए सदैव तत्पर है और जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जोशी ने कहा कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Back To Top