Headline
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
लखनऊ में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, एसटीएफ ने तीन पिस्टल के साथ आरोपी को दबोचा
लखनऊ में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, एसटीएफ ने तीन पिस्टल के साथ आरोपी को दबोचा

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत जाखन क्षेत्र में शराब के नशे में यातायात बाधित करने वाले एक कार चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 24 मई को ट्रैफिक कंट्रोल रूम से जाखन चौकी को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक व्यक्ति कार खड़ी कर यातायात प्रभावित कर रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी होंडा सिटी कार (HR 16AC 7177) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय (31 वर्ष), पुत्र सूरज भान, निवासी सेक्टर-13, भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने पर उसकी पत्नी ने बताया कि विनय पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से जूझ रहा है और उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। हाल ही में पत्नी के देहरादून स्थित मायके आने पर वह भी यहां पहुंचा था। बताया गया कि तनाव और नशे की हालत में उसने यह हरकत की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Back To Top