Headline
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी
मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एसएसबी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एसएसबी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

देहरादून- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के रतनदीप ऑडिटोरियम में  कक्षा 10, 11 एवं 12 के कैडेट्स हेतु एक प्रेरणादायी एसएसबी (Services Selection Board) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेना मेडल से सम्मानित कर्नल विक्रम सिंह रहे, जिन्होंने अपने सैन्य अनुभव एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गहन ज्ञान से कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।

अपने संबोधन में कर्नल विक्रम सिंह ने कैडेट्स के व्यक्तित्व निर्माण (Personality Grooming) पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक सफल सैन्य अधिकारी बनने के लिए केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, ईमानदारी, निर्णय लेने की क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स को एक श्रेष्ठ अधिकारी (Good Officer) बनने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक (Good Citizen) बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान Officer Like Qualities (OLQs) जैसे नेतृत्व, टीम भावना, प्रभावी संचार, सकारात्मक दृष्टिकोण, मानसिक दृढ़ता एवं उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने पर विशेष चर्चा की गई। कर्नल विक्रम सिंह ने एसएसबी चयन प्रक्रिया के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए कैडेट्स को व्यवहारिक सुझाव भी प्रदान किए, जिससे वे भविष्य में रक्षा सेवाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कर्नल विक्रम सिंह के प्रयासों एवं कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कैडेट्स ने इस प्रेरणादायी सत्र से महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की तथा भविष्य में एक सक्षम सैन्य अधिकारी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Back To Top