Headline
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

रक्तदान शिविर में किया गया 40 यूनिट रक्त संग्रहित, एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं 3 जिंदगियां

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती है। ऐसे में इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में मरीजों को जीवनदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। शिविर में रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए।

रक्तदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जाएगी। शिविर के सफल आयोजन के लिए कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा— “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाना उसके लिए नया जीवन साबित हो सकता है। एमडीडीए केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान किया। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी एमडीडीए जनहित और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा— “रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसके माध्यम से किसी अजनबी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। आज आयोजित शिविर में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। लगभग 40 यूनिट रक्त संग्रहित होना इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। मैं सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

Back To Top