Headline
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

छह माह के सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी से सेब, मटर की फसल को राहत

छह माह के सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी से सेब, मटर की फसल को राहत

उत्तरकाशी। छह माह के सूखे के बाद बीते चार दिन से रवांई घाटी के उपरी इलाकों में बर्फबारी एवं बारिश से क्षेत्र के बागवानों में सेब की अच्छी पैदावार की आस जगी है। इस बारिश से सूखे से चौपट होने की कगार पर पहुंची मटर की फसल को भी संजीवनी मिली है। रवांई क्षेत्र के आराकोट, मोरी, नैटवाड़, नौगांव तथा पुरोला विकासखण्ड के सेब व मटर उत्पादक एवं बागवान-किसान विगत छह महीनों के सूखे की मार से परेशान थे। इसके चलते मटर की फसल को भारी नुकसान भी पहुंचा। वहीं सूखे के कारण सेब उत्पादकों को भी समय पर थाले न बनने, दवाइयों का छिड़काव, पेड़ों की कटिंग न होने, सूखे से बीमारियां लगने, पेड़ों के सूखने से चिंता घर कर गई थी।

किंतु बीते 3-4 दिनों से रवांई घाटी के उपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश से सेब बागवानों और मटर उत्पादकों के चेहरे खुशी से लबरेज हो गए। मटर उत्पादक किसान मनोज रतूड़ी, मनमोहन, सुरेंद्र चौहान, कविंद्र असवाल व स्यालिक राम नौटियाल, सोवेंद्र रावत, धनवीर रावत आदि किसानों का कहना है कि 6 माह सूखे से मटर खेती को भारी नुकसान हुआ है किंतु अब हुई बारिश से मटर पैदावार में आंशिक सुधार की उम्मीद जगी है।

सेब बागवान कपिल रतूड़ी, जसवीर डोटियाल, प्रमोद कुमार, स्यामलाल, वीरेंद्र सिंह आदि बागवानों का कहना है कि सीजन की पहली बर्फबारी से कई महीनों के सूखे से सेब बगीचों में नमी फिर लौटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top