Headline
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

रांची CIP में मनोविज्ञान छात्रा ने साथी छात्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

रांची CIP में मनोविज्ञान छात्रा ने साथी छात्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

रांची। कांके थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) में मनोविज्ञान की एक छात्रा ने साथी छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कांके थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता सीआईपी में क्लिनिकल मनोविज्ञान की प्रशिक्षु के तौर पर कार्यरत थीं और पोस्ट ग्रेजुएट हॉस्टल में रहती थीं। इसी हॉस्टल में एम.फिल. क्लिनिकल मनोविज्ञान के छात्र सार्थक चौधरी को कमरा नंबर 54 आवंटित था।

शिकायत के मुताबिक, 28 जून की रात करीब 10 बजे पीड़िता साइकोमेट्री सीखने के लिए सार्थक के कमरे में गई थीं। कुछ देर अभ्यास करने के बाद उन्हें चक्कर आने लगे। आरोप है कि सार्थक ने अपनी स्टील की बोतल से उन्हें पानी दिया। पीड़िता के अनुसार, पानी पीने के बाद उनकी तबीयत और स्थिति सामान्य नहीं रही।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें बिस्तर पर आराम करने के लिए कहा, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बावजूद बंद कमरे में उनकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाया गया। शिकायत में पीड़िता ने मुंह ढकने और गर्दन पर दांत के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पानी में कुछ मिलाए जाने के कारण वह पूरी तरह होश में नहीं थीं।

पीड़िता के अनुसार, उन्हें 29 जून की सुबह करीब पांच बजे कमरे से जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय भय और मानसिक पीड़ा के कारण वह तत्काल अपनी बात सामने नहीं रख सकीं। बाद में उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम संस्थान पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। इसके अलावा घटना वाले दिन का कॉल डंप भी निकाला जाएगा, ताकि मामले से जुड़े लोगों की लोकेशन और अन्य तथ्यों की जांच की जा सके।

Back To Top