Headline
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज
13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
भुवनेश्वर में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल जब्त
भुवनेश्वर में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल जब्त

जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल

जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल

दूसरी तिमाही में 23 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

नई दिल्ली। टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कंपनी के प्रमुख ब्रांड जूडियो के स्टोर्स की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है। कारोबार में तेजी के बीच वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों का भी कंपनी के शेयर को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है।

दूसरी तिमाही में 23 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

ट्रेंट की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन ऑपरेशंस से रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 5,788 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का यह रेवेन्यू 4,724 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। अप्रैल से सितंबर के दौरान ट्रेंट का कुल रेवेन्यू 21 फीसदी की वृद्धि के साथ 11,454 करोड़ रुपये रहा।

जूडियो ने हासिल किया बड़ा मुकाम

ट्रेंट की ग्रोथ में जूडियो की अहम भूमिका रही है। कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान जूडियो का 1,000वां स्टोर शुरू कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस दौरान कंपनी ने नेट आधार पर जूडियो के 17 नए स्टोर और वेस्टसाइड के 10 नए स्टोर खोले।

30 सितंबर 2026 तक ट्रेंट के विभिन्न ब्रांडों के स्टोर्स की कुल संख्या 1,342 हो गई है। कंपनी लगातार नए शहरों और बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दे रही है।

शेयर पर ब्रोकरेज की नजर

कंपनी के मजबूत कारोबार और लगातार हो रहे स्टोर विस्तार के बीच ट्रेंट के शेयर पर वैश्विक ब्रोकरेज की भी नजर है। बीओएफए सिक्योरिटीज ने ट्रेंट पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के इस रुख को कंपनी की आगे की विकास संभावनाओं के लिहाज से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Back To Top