Headline
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

डीएम बोलीं, कार्मिकों की सूची नहीं भेजने वाले विभागों पर एफआईआर दर्ज की जाय

डीएम बोलीं, कार्मिकों की सूची नहीं भेजने वाले विभागों पर एफआईआर दर्ज की जाय
डीएम के प्राथमिकी दर्ज करने सम्बन्धी आदेश से विभागों में हड़कंप
लोकसभा निर्वाचन 2024-डीएम की बैठक में 25 विभागों की लापरवाही उजागर
देखें, किन विभागों ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नहीं भेजी सूची 
देहरादून ।  लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। डीएम सोनिका ने 25 विभागों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। इन विभागों ने अभी तक अपने कर्मचारियों की सूची नहीं भेजी। बैठक में इस लापरवाही का खुलासा होते ही डीएम ने विभागों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम के तेवरों से निष्क्रिय विभागीय अधिकारियों  में  हड़कंप मच गया। आज हुई बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी  से निर्वाचन हेतु कर्मचारियों की जानकारी मांगी। डीएम को बताया कि  25 विभागों ने अभी तक अपने कार्मिकों की सूची नही भेजी है। यह सुनते ही जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
कार्मिकों की सूचना न देने वाले विभागों में जिला बचत कार्यालय, जल संस्थान, उत्तराखण्ड राज्य समाज कल्याण बोर्ड, मत्स्य,वन संरक्षण भूमि सर्वेक्षण, राष्ट्रीय बचत निदेशालय,दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, स्नाकोत्तर महा विद्यालय ऋषिकेश,ग्रीन लैण्ड चिल्ड्रन एकेडमी डोेईवाला, जलागम प्रबन्धन निदेशालय, यूडी, डब्ल्यूडी पी विकासनगर, मुख्यालय नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, अभियोजन निदेशालय उत्तराखण्ड, नागरिक सुरक्षा कार्यालय,  उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम पटेलनगर ईकाई-2, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम ईकाई-3 देहरादून, किसाऊ परियोजना डाकपत्थर, यूजेवीएनएल यमुना कालोनी, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून, आईआरडीई, डीआरडीओ रायपुर, भातरीय सुगूर संवेदन संस्थान अंतरिक्ष विभाग, यूनाईटेड बैंक ऑफ इण्डिया चकराता रोड, इंडियन बैं जोनल ऑफिस गांधी रोड, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि विभागों द्वारा कार्मिकों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित नही की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कार्मिक रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top