Headline
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध अभिलेखों, विभागीय कार्यों की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अभिलेखों की जांच कर उनमें आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालय को आवंटित विभागीय लक्ष्यों की जानकारी लेते हुए उनकी शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर दिया। वर्तमान में संचालित पीपीआर एवं लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा टीकाकरण से संबंधित विवरण की ऑनलाइन बीपीए प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को भी समय पर पूरा करने को कहा।

इसके उपरांत अपर निदेशक ने श्रीनगर में प्रस्तावित मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए भवन ध्वस्तीकरण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या नेगी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार, एलईओ चमधार ज्ञान प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top