Headline
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड की दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय साहनी को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार, देहरादून में चोरी और नकबजनी की घटनाओं में कथित रूप से संलिप्त गिरोह के सरगना सेंटी साहनी और उसके साथियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा संख्या 123/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरोह के कई सदस्य फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। इस दौरान गिरोह के सदस्य लक्ष्मण साहनी को पहले ही कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ सदस्य गिरफ्तारी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में छिपे हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और तलाश के बाद 24 अक्टूबर 2026 को शिमला के डाउन डेल, फागली क्षेत्र से संजय साहनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संजय साहनी पुत्र अकलू साहनी, निवासी ग्राम बतिया, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता देहरादून में बल्लीवाला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के पास बताया गया है। आरोपी की उम्र 28 वर्ष है।

पुलिस पूछताछ में शिमला में भी चोरी और नकबजनी की एक घटना में गिरोह के सदस्यों की कथित संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में शिमला के सदर थाने में मुकदमा संख्या 128/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना सेंटी साहनी इस मामले में हिमाचल पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वर्तमान में कैथू जेल में बंद है।

एसएसपी देहरादून ने जिले में वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश और मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है।

Back To Top