Headline
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में दो पक्षों के बीच हुए टकराव के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया गया। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सेन पश्चिम पारा के रमजीपुरवा औंधा निवासी अखिलेश राजपूत ने वर्ष 2024 में अपने पिता रोशन लाल के नाम पर दहेली उजागर गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसी भूखंड के पास गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह राठौड़ ने करीब दो महीने पहले दो बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद मुन्ना सिंह ने अखिलेश की जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया।

बुधवार दोपहर अखिलेश अपने बेटे शीबू, भाई महेश राजपूत और भतीजे साहिल के साथ जमीन की स्थिति देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मुन्ना सिंह अपने रिश्तेदार शशिकांत राठौर, सागर पाल और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उनके पास बंदूक और अन्य हथियार थे।

जमीन की मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मुन्ना सिंह व उसके साथियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से अखिलेश के दाएं पैर, उनके बेटे शीबू के दाएं पैर और साहिल के कमर के नीचे चोट आई। वहीं महेश के हाथ-पैर में छर्रे लगे। इस दौरान गिरने से उनके सिर में भी चोट आई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे विशेष उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि जमीन विवाद को लेकर पहले शिकायत थाने पहुंची थी और उस पर पुलिसकर्मियों ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Back To Top