Headline
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
नामसाई में हथियारबंद डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
नामसाई में हथियारबंद डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या का आरोप, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या का आरोप, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज

वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज

गढ़दीवाला। पंजाब के गांव डफर में वॉलीबॉल खेलकर घर वापस जा रहे युवकों के साथ विवाद और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के सरपंच के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों की कार का रास्ता रोका और पिस्तौल से गोली चलाई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच के बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव डफर निवासी जसनूर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने दोस्तों मिक्की और अन्य साथियों के साथ गांव के खेल मैदान में वॉलीबॉल खेलने गया था। इसी दौरान सरपंच महेंद्र पाल सिंह का बेटा जग्गी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने युवकों को मैदान में खेलने से रोक दिया। इस बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद जग्गी वहां से चला गया।

जसनूर सिंह के मुताबिक, शाम करीब सात बजे खेल खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर घर जा रहा था। जब उनकी गाड़ी सरपंच के घर के नजदीक पहुंची तो जग्गी पहले से वहां मौजूद था। आरोप है कि उसने कार के सामने खड़े होकर रास्ता रोक लिया।

इसके बाद जसनूर के गाड़ी से बाहर निकलने पर जग्गी ने कथित तौर पर अपनी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से कार में बैठे युवक घबरा गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि फायरिंग के बाद सभी युवक अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भागने लगे, लेकिन आरोपी ने उनके पीछे भी गोली चलाई। युवकों ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना गढ़दीवाला पुलिस ने जसनूर सिंह के बयान के आधार पर जग्गी समेत छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, नामजद सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Back To Top