Headline
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
देहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए का सघन अभियान, 375 वाहनों की जांच, 142 के चालान
देहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए का सघन अभियान, 375 वाहनों की जांच, 142 के चालान
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!

कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरिया थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 127 ग्राम स्मैक और 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपितों का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ था और वे कोडवर्ड के जरिए नशे का कारोबार संचालित कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान कर्नलगंज निवासी आशू सोनकर और बाराबंकी जिले के जैतपुर निवासी रामचंद्र, मकसूद व सुधिया मऊ निवासी मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई कर चारों को पकड़ा।

जांच में पता चला कि तस्कर स्मैक की खरीद-फरोख्त के लिए ‘कपड़ा’ और ‘मीटर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। इन कोडवर्ड के जरिए वे ग्राहकों से ऑर्डर लेते और मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। गिरोह बाराबंकी से नशीले पदार्थ लाकर कानपुर के अलावा अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में पहुंचाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह में आशू सोनकर की भूमिका कानपुर में नशे की खेप पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की थी। वह बारादेवी, चुन्नीगंज, साकेत नगर, बर्रा और नौबस्ता-मछरिया सहित विभिन्न इलाकों में मादक पदार्थ पहुंचाता था। वहीं, रामचंद्र दूसरे जिलों में सप्लाई का काम संभालता था।

आरोपितों के लेनदेन का तरीका भी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि ये लोग भुगतान प्राप्त करने के लिए जनसेवा केंद्रों के क्यूआर कोड भेजते थे। इसके अलावा, एक ग्राम स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचा जाता था।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारियों का प्रयास है कि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और इस कारोबार से जुड़े अन्य संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

Back To Top