Headline
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस

विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गैंग लीडर शुभम त्यागी और साथी संदीप पर पुलिस का शिकंजा, दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

चोरी, नकबजनी और मादक पदार्थों की तस्करी में रहे हैं शामिल, अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जब्तीकरण की होगी कार्रवाई

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गैंग लीडर शुभम त्यागी और उसके साथी संदीप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। उनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में आमजन के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासनगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद 19 नवंबर 2026 को कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 354/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गैंग लीडर शुभम त्यागी के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 तक चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके साथी संदीप के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी-नकबजनी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अब दोनों अभियुक्तों द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित कर रही है। संपत्तियों का पता चलने के बाद नियमानुसार जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार/नामजद अभियुक्तों का विवरण

शुभम त्यागी पुत्र शिव कुमार, निवासी शिक्षक कॉलोनी, रसूलपुर, विकासनगर (गैंग लीडर)।

संदीप पुत्र किशन लाल, निवासी अस्पताल रोड, पूर्विया लाइन, विकासनगर (गैंग सदस्य)।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने का अभियान जारी है।

Back To Top