Headline
बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
मथुरा: शादी की खुशियों के बीच मातम, खाली प्लॉट में मिला बुजुर्ग का शव; दामाद पर हत्या का आरोप
मथुरा: शादी की खुशियों के बीच मातम, खाली प्लॉट में मिला बुजुर्ग का शव; दामाद पर हत्या का आरोप
गाजियाबाद: ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर, 65 ग्राम सोने का सिक्का लेकर फरार
गाजियाबाद: ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर, 65 ग्राम सोने का सिक्का लेकर फरार
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके

बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। अंबानगर मोहल्ले में 25 लाख रुपये की रकम को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान मारपीट होने का आरोप है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राजेश कुमार ने शुक्रवार देर रात पटना में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही आरोपी पत्नी घर से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार को हाल ही में लगभग 25 लाख रुपये मिले थे। इसी रकम के बंटवारे और इस्तेमाल को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। परिवार का दावा है कि पत्नी उससे लगातार पैसे मांग रही थी, जबकि राजेश को आशंका थी कि वह रकम अपने मायके पक्ष को दे सकती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया है कि पत्नी अपनी बेटी के साथ पहले से ही अलग रह रही थी।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार शाम पैसों को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पत्नी के मायके से कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। कहासुनी बढ़ने के बाद राजेश के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि पत्नी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के दूसरे सदस्य मौके पर पहुंचे और राजेश को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार पहले गोलीबारी से जुड़े एक मामले में आरोपी रहा था। इस प्रकरण में उसे करीब ढाई महीने जेल में रहना पड़ा था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह वापस घर लौटा था। इसके बाद से ही 25 लाख रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना के पीछे की असल वजह और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका अभी जांच का विषय है।

फरार पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी पत्नी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Back To Top