Headline
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; 348 ग्राम चरस बरामद
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; 348 ग्राम चरस बरामद
केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना सेहत के लिए बन सकता है खतरा, इन 7 आसान बदलावों से रखें खुद को फिट
ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना सेहत के लिए बन सकता है खतरा, इन 7 आसान बदलावों से रखें खुद को फिट
बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
बिहारशरीफ: 25 लाख रुपये के विवाद में पति की मौत, पत्नी पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
मथुरा: शादी की खुशियों के बीच मातम, खाली प्लॉट में मिला बुजुर्ग का शव; दामाद पर हत्या का आरोप
मथुरा: शादी की खुशियों के बीच मातम, खाली प्लॉट में मिला बुजुर्ग का शव; दामाद पर हत्या का आरोप
गाजियाबाद: ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर, 65 ग्राम सोने का सिक्का लेकर फरार
गाजियाबाद: ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर, 65 ग्राम सोने का सिक्का लेकर फरार
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

नई टिहरी। टिहरी जिले के चंबा ब्लॉक स्थित सौंदकोटी गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार अचानक रिहायशी इलाके में पहुंचकर एक मकान के रसोईघर में घुस गया। गुलदार को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, मकान मालिक की सूझबूझ से वन विभाग की टीम के पहुंचने तक गुलदार को रसोईघर में ही बंद रखा गया। बाद में वन विभाग ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, गुलदार एक कुत्ते का पीछा करते हुए गांव की आबादी में दाखिल हुआ था। कुत्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया, लेकिन गुलदार पीछा करते हुए भीम सिंह नेगी के मकान के रसोईघर में जा घुसा।

कुत्ते की आवाज सुनकर रसोईघर पहुंचे मकान मालिक

मकान स्वामी भीम सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें अपने कुत्ते के लगातार भौंकने और असामान्य आवाजें सुनाई दीं। आवाज का कारण जानने के लिए जब वह रसोईघर की तरफ पहुंचे तो अंदर विशालकाय गुलदार मौजूद था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल बाहर से रसोईघर का दरवाजा बंद कर दिया। इससे गुलदार अंदर ही कैद हो गया और किसी अन्य हिस्से में नहीं जा सका।

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन दरोगा अजय पाल पंवार के नेतृत्व में टीम ने बेहद सावधानी के साथ गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 10 बजे ट्रैंकुलाइजर की मदद से उसे बेहोश किया गया। इसके बाद सुरक्षित तरीके से पिंजरे में बंद कर दिया गया।

स्वास्थ्य जांच के बाद भेजा जाएगा बचाव केंद्र

डीएफओ हिमांशु बागड़ी और उप प्रभागीय वनाधिकारी जन्मेजय रमोला ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की सेहत का पशु चिकित्सकों की निगरानी में विस्तृत परीक्षण कराया जाएगा। स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद उसे उचित बचाव केंद्र भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर गांवों में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में आवाजाही को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Back To Top