Headline
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन
आजमगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो मुठभेड़ों में बैंक ठगी और गो-तस्करी गिरोह के पांच सदस्य दबोचे
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आजमगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो मुठभेड़ों में बैंक ठगी और गो-तस्करी गिरोह के पांच सदस्य दबोचे

आजमगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पहली कार्रवाई में बैंक ग्राहकों को झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा हुआ, जबकि दूसरी मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गो-तस्करी गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया।

जीयनपुर थाना पुलिस ने बैंक के अंदर और बाहर रुपये निकालने या जमा करने आने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। बुधवार की भोर हुई मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना अमित साहनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके दो अन्य साथियों शिवा साहनी और सुनील साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से ठगी के 19,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित मलाह टोली वार्ड नंबर दो के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ आजमगढ़ सहित छह जिलों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में गिरोह की ठगी करने की कार्यप्रणाली भी सामने आई। आरोपी बैंक में नकदी जमा करने या निकालने आने वाले लोगों पर नजर रखते थे। इसके बाद मदद करने अथवा अधिक रुपये देने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। बातचीत में उलझाकर उनके असली नोट ले लेते और बदले में कागज की गड्डी थमाकर मौके से फरार हो जाते थे।

वहीं, दूसरी कार्रवाई जहानागंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस और अंतरराज्यीय गो-तस्करी गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शोएब उर्फ गेंदा उर्फ पंडित के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मुस्तफा रजा को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, पांच कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक चारपहिया गाड़ी, 2,150 रुपये नकद और प्रतिबंधित पशुओं को बांधने में इस्तेमाल होने वाली चार रस्सियां बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ छह जिलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, जहानागंज क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान गो-तस्करी गिरोह के सदस्यों के चारपहिया वाहन से इलाके में रेकी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मंदे बागीचा के पास भुजही नहर पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शोएब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मुस्तफा रजा को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार शोएब मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के खतौली का निवासी है और वर्तमान में मेरठ के तारापुरी खुशहाल नगर में रह रहा था। वहीं, मुस्तफा रजा रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के नांगलिया अकिल का रहने वाला है।

Back To Top