Headline
देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित
दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,  पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया

जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश

निराश्रितों के लिए रैन बसेरों और अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी

पाला प्रभावित मार्गों पर चूना-नमक का छिड़काव के निर्देश

पौड़ी- शीत ऋतु में जनसुरक्षा और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में शीतलहर से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ठंड के दौरान किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बिताने की स्थिति न आए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और निराश्रित व्यक्तियों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों और उपजिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में कंबल, तकिए, बिस्तर, शौचालय, पेयजल और हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। इनका उपयोग किसी भी स्थिति में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शाम के समय अलाव जलाने के लिए जाने वाले दल निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाने में भी सहयोग करें। साथ ही जरूरतमंदों को निर्धारित सूची के अनुसार निःशुल्क कंबल वितरित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं नगर निकायों को बस स्टेशन, चौराहों, प्रमुख पड़ावों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों एवं ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां अधिक संख्या में लोग आते हैं और कुछ लोग खुले में रात बिताते हैं। संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण के साथ आकस्मिक जांच भी करें, ताकि व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित हों।

पाला प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों, तीखे मोड़ों और अधिक ठंड वाले स्थानों पर चूना एवं नमक का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बर्फबारी की आशंका वाले क्षेत्रों में भी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने अथवा आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निराश्रित पशुओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को एडवाइजरी जारी करने के साथ ही नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों के समन्वय से गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय, अलाव, चारा और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निराश्रित पशुओं के मालिकों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

शीतलहर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और स्ट्रोक के मरीजों के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने को कहा, ताकि आमजन को समय रहते जरूरी जानकारी मिल सके।

बैठक में पूर्ति विभाग ने अवगत कराया कि जनपद के दो गोदामों में तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राशन मंगवाया गया है। जिलाधिकारी ने दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं यूपीसीएल को विद्युत भार बढ़ने अथवा फ्यूज उड़ने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और आवश्यकता के अनुसार विद्युत क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सभी विभागों से तैयारियों एवं की गई कार्रवाई की नियमित और व्यवस्थित रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतलहर, पाला और बर्फबारी के दौरान जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, प्रभारी एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, सीवीओ डॉ विशाल शर्मा, डीडीएमओ दीपेश काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top