Headline
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण 

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने व समय के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां साढ़े सात मीटर सड़क को पांच मीटर बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां फुटपाथ का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूर्ण करने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया है, जो जून 2024 में पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि यमुना कॉलोनी के समीप डिवाइडर पर भी कार्य गतिमान है, कहा कि 31 मार्च तक यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को तय समय के अंदर व गुणवत्ता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा डिवाइडर पर कार्यों के बाद इसके सौंदर्य करण में चार चांद लगेंगे।

इस मौके पर अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी , स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता ,स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक पीआईयू-पीडब्ल्यूडी-स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी मदन मोहन सिंह पुंडीर, उप महाप्रबंधक अधिप्राप्ति स्मार्ट सिटी गिरीश पुंडीर, उप महाप्रबंधक वॉटरवर्क्स स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top