Headline
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने 2 अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने 2 अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तस्करों के पास से बरामद किए 300 KG डोडा पाउडर और साढ़े पांच किलो अफीम

देहरादून। उत्तराखण्ड की स्पेशल टास्क फोर्स ने 300 KG डोडा पाउडर और साढ़े पांच किलो अफीम के साथ 2 अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग झारखण्ड की राजधानी रांची से एक कैण्टर के माध्यम से भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस ने जो अफीम और डोडा बरामद की है उसकी कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। तस्कर इसे रद्दी के बीच में छिपाकर ला रहे थे।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को एसटीएफ की कुमायूँ टीम ने थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से बलाका सिंह और लवजीत सिंह को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 5.5 किग्रा अफीम व 03 कुन्तल डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में एसटीएफ ने थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की थी। दोनों ही अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो झारखण्ड की राजधानी राँची से एक कैण्टर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे। जिसे खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में बेचा जाना था।

तस्करों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वे दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार,प0बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आते हैं। इस बार वे रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से रांची प्लाई लेकर गये थे, वापसी में राँची से ड्रग भरकर ला रहे थे। ताकि यहाँ उसे होली व चुनाव के समय पर भारी मुनाफे पर बेच सकें। तस्करों ने अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी भी दी है। जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसटीएफ की इस कार्यवाही में उ0नि0 के0जी0 मठपाल व मुख्य आरक्षी रविन्द्र बिष्ट तथा सर्विलांस में अ0उ0नि0 प्रकाश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बता दें कि एसटीएफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने इन तस्करों की गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल पुलिस टीम को ₹ 25000/ के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top