Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

कितने भी दल इकट्ठे हो जाएं, आएगा तो मोदी ही- अमित शाह

कितने भी दल इकट्ठे हो जाएं, आएगा तो मोदी ही- अमित शाह

नई दिल्ली। आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं। जोधपुर के पोलो मैदान में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘इंडिया गठबंधन’ की महारैली पर तंज कसा। अमित शाह ने कहा, ‘घमंडिया गठबंधन में चाहे कितने ही दल एकत्रित हो जाएं, लेकिन आएगा तो मोदी ही।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दिलाया…और कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 400 पर होगा और बीजेपी अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, कि घमंडिया गठबंधन, जिसे परिवार के अलावा किसी की भी चिंता नहीं है…वे मोदी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने नेताओं के नाम गिनवाते हुए कहा कि अशोक गहलोत, लालू यादव, उद्धव ठाकरे और एम. के स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं…वहीं, ममता बनर्जी भी अपने भतीजे को सीएम बनाने का सपना देख रहीं हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी जनता की चिंता नहीं है।

इससे पहले सोमवार सुबह गृहमंत्री शाह और राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक निजी होटल में चार लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने कार्यकर्ताओं को कुछ टारगेट दिए। अमित शाह ने कहा, कि इस बार की रणनीति थोड़ी कठिन है…लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव नेताओं के दम नहीं जीते जाते, बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर जीते जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top