Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

बढ़ते वजन ही नहीं आधा दर्जन समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा नारियल पानी, गर्मी में रोजाना पिएं

बढ़ते वजन ही नहीं आधा दर्जन समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा नारियल पानी, गर्मी में रोजाना पिएं

नारियर पानी सेहत बेहद फायदेमंद और हेल्दी होता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होता है और इसे पीने के बाद काफी देर तक पेट भरा भी रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. कोकोनट वॉटर में इलेक्ट्रोलाइट भरपूर होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इस पानी को पीने से वजन तो कम होता ही है, कई समस्याएं भी शरीर से दूर रहती हैं। जानिए नारियल पानी के क्या-क्या फायदे हैं…

नारियल पानी के 6 जबरदस्त फायदे

कैलोरी करे कम
नारियल पानी में काफी कम कैलोरी होती है. इसे पीने से शरीर को जबरदस्त एनर्जी मिलती है. इसीलिए वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए यह शानदार विकल्प माना जाता है. इससे पेट भी लंबे समय तक भरा-भरा रहता है।

हाइड्रेशन में हेल्प करे
नारियल पानी पाने से शरीर हाइड्रेट रहता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो वेट को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. शरीर हाइड्रेटेड होने से कमजोरी फील नहीं होती. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सरसाइज से पहले या बाद में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

भूख कम करे
ज्यादा खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में नारियल पानी काम आता है. इसमें मौजूद तत्व लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखने में मदद करते हैं. इससे खाना ज्यादा नहीं होता है और वजन तेजी से कम होता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
वेट लॉस करना है तो फैट मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होना चाहिए. ऐसे में नारियल पानी में मौजूद कंपाउंड्स फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में हेल्प करते हैं, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन तेजी से कम होता है।

पाचन तंत्र दुरुस्त बनाए
नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है. इससे शरीर को वे सभी जरूरी तत्व मिल जाते हैं, जो एक्स्ट्रा फैट को जमा नहीं होने देते हैं. जिससे वजन भी नहीं बढऩे पाता है।

पोषण मिलता है
नारियल पानी पोषक तत्वों का खजाना होता है. इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. ये सभी सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म में सुधार कर फैट आसानी से निकाल देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top