Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी अच्छा बिजनेस किया था। इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले फैंस को लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के तीसरे भाग की घोषणा कर दी है। अभिनेता ने इस बात को कंफर्म किया है कि निर्देशक चंदू मोंडेती फिल्म के तीसरे भाग की पटकथा पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए निखिल ने एक्स पर लिखा, डॉ. कार्तिकेय जल्द ही एक बिल्कुल नए साहसिक कार्य की तलाश में…। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।

अभिनेता की इस पोस्ट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। उनके बयान से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आगामी फिल्म में उन्हें जबर्दस्त सिनेमाई अनुभव प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का स्केल पिछली दो फिल्मों से अधिक होगा। फिलहाल इस फिल्म के कथानक और कलाकारों के बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है, फिर भी लोग इस फिल्म का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।

निखिल सिद्धार्थ को आखिरी बार 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म स्पाई में देखा गया था, जिसे गैरी बीएच ने निर्देशित किया था। वहीं, उनकी फिल्म कार्तिकेय 2 की बात करें तो कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। घरेलू टिकट खिडक़ी पर फिल्म ने 86.75 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ही 31.35 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top