Headline
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोले पीएम मोदी, ‘डरो मत, भागो मत’..

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोले पीएम मोदी, ‘डरो मत, भागो मत’..

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आखिरकार नामांकन के आखिरी दिन अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है. वहीं, अमेठी से पार्टी के वफादार के किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है. राहुल गांधी के अमेठी से नहीं लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन आया है.

पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने पहले ही ये बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं. अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है. ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा- डरो मत! भागो मत!’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है. अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं.

मालूम हो कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे.वह वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं. इन दोनों सीट पर 7 चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top