Headline
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात

मानसून सत्र में मोदी 3.0 सरकार लाने जा रही ये 6 नए विधेयक

मानसून सत्र में मोदी 3.0 सरकार लाने जा रही ये 6 नए विधेयक

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान मोदी 3.0 सरकार संसद में छह नए विधेयक पेश करेगी. इन नए विधेयक में शामिल होंगे फाइनेंस बिल, बॉयलर्स बिल, भारतीय वायुयान विधेयक, डिजास्टर मैनेजमेंट, कॉफी प्रमोशन व डेवलपमेंट बिल और रबर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट. नए विधेयकों की सूची को गुरुवार (18 जुलाई) की शाम को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई बुलेटिन में पब्लिश किया गया है. मानसून सत्र शुरू होने के बाद 23 जुलाई को सरकार बजट पेश करेगी।

आपको बता दें कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के एजेंडा को सेट करने के लिए ‘कार्य मंत्रणा समिति’ को गठित किया है. कार्य मंत्रणा समिति में कई दलों के नेताओं को जगह दी गई है. मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।

कार्य मंत्रणा समिति में कौन से नेता हैं शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्य मंत्रणा समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस), बैजयंत पांडा (बीजेपी), पी पी चौधरी (बीजेपी), लवू श्रीकृष्ण देवरायलु (टीडीपी),अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), निशिकांत दुबे (बीजेपी), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जायसवाल (बीजेपी), दिलेश्वर कामत (जेडीयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (डीएमके), के. सुरेश (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (बीजेपी) और लालजी वर्मा (सपा) सदस्य हैं।

21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक
मानसून सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय सरकार ने 21 जुलाई यानी रविवार को सर्वदलीय दल की बैठक बुलाई है. आपको बता दें सर्वदलीय बैठक की इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेता हिस्सा लेंगे. इस दौरान विपक्ष की तरफ से उनकी मांगे सरकार के सामने रखी जाएंगी. वहीं सर्वदलीय बैठक की बैठक को लेकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हमारी पार्टी का कोई नेता बैठक में शामिल नहीं होगा क्योंकि 21 जुलाई को हमारी पार्टी शहीद दिवस के रूप में मनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top