Headline
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरेला अभियान के तहत रंत रैबार संस्था ने यमकेश्वर बिजनी में किया वृक्षारोपण

हरेला अभियान के तहत रंत रैबार संस्था ने यमकेश्वर बिजनी में किया वृक्षारोपण

यमकेश्वर। रंत रैबार संस्था और राजाजी टाइगर नेशनल पार्क गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के सयुंक्त तत्वाधान में यमकेश्वर के बिजनी क्षेत्र में दो दिन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें फलदार और मेडिसिन प्लांट लगाये गये। पार्क निदेशक साकेत बडोला द्वारा गोहरी रेंज के माध्यम से संस्था को फलदार और मेडिसिन के प्लांट उपलब्ध कराये गये, जिसमें गोहरी रेंज के वन अधिकारी द्वारा बिजनी में रंत रैबार संस्था के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वंही शनिवार को उद्यान विभाग यमकेश्वर के दिउली प्रभाग द्वारा रंत रैबार संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। रंत रैबार संस्था एवं राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के संयुंक्त तत्वाधान में बिजनी में लगभग 400 फलदार वृक्ष लगाये गये हैं।

पार्क निदेशक साकेत बडोला ने कहा की रंत रैबार संस्था की मुहिम “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” के तहत गोहरी रेंज के सयुंक्त तत्वाधान में फलदार वृक्ष लगाने का कार्य सराहनीय हैं। संस्था द्वारा इस तरह के कार्य करने से अन्य सभी नागरिक पेड़ लगाने औऱ उनकी सुरक्षा के लिए अभिप्रेरित होंगे। वंही गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने कहा की रंत रैबार की पहल मेरा “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” अभियान के तहत इस तरह से वृक्षारोपण करना औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना पर्यावरण हित में औऱ वनों की सुरक्षा के लिए अच्छी पहल हैँ। फलदार वृक्ष लगाने से स्थानीय लोंगो में पेड़ो को लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

वहीं उद्यान प्रभाग दिउली के सुमन बिज्लवान ने कहा की संस्था द्वारा फलदार औऱ अन्य वृक्षों का रोपण औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए आगे आना सराहनीय कार्य है। इससे स्थानीय लोंगो में बाग़वानी के प्रति सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी। बिजनी के स्थानीय निवासी हरि कपरूवाण ने कहा की संस्था द्वारा हमारे गाँव में फलदार औऱ मेडिसन प्लांट लगाने के लिए चुना गया हैँ, अब हमारी जिम्मेदारी इनको बचाने औऱ पुस्पित और पल्ल्वीत करने की है।

वंही रंत रैबार के सचिव अमित अमोली ने कहा की गोहरी रेंज औऱ उद्यान प्रभाग दिउली के सयुंक्त प्रयासों से हम यहाँ पर जामुन, आम, अमरूद, लीची, कटहल, हरड़, बहेड़ा, नींबू, बांस आदि के 400 पेड़ लगाये गये हैँ जिनको बचाने का पूर्ण प्रयास संस्था द्वारा किया जायेगा। संस्था से जुड़े हरीश कंडवाल ने बताया की हमारा प्रयास हरेला मनाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि पेड़ो को संरक्षित करने का भी हैं।

वन‌ विभाग राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज,सुरेश राठौड़ वन दरोगा, आकाश सरियाल (बीट अधिकारी ), विकास सैनी (बीट अधिकारी मराल ), धर्मेंद्र राणा राजपाल कुमार, उपस्थित थे। वंही संस्था की ओर से मुकेश कुकरेती, विकास कपरुवान, संदीप नेगी, आदि. ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top